Close Menu
Aapka NewsAapka News
    What's Hot

    सरकारी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू, APAR में देरी पर लगेगी रोक’ GAD ने जारी किए निर्देश

    November 13, 2026

    CG NEWS : दुबई में पकड़ा गया छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का फाइनेंशियल मैनेजर, भारत लाने की तैयारी तेज

    November 13, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ की नई मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aapka NewsAapka News
    • होम
    • देश – विदेश

      Major statement by PM Modi: किसानों पर नहीं पड़ने दिया महंगाई का बोझ, डीजल की कीमतों पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

      November 13, 2026

      Nepal road accident: छठ पूजा से पहले नेपाल में दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस

      November 13, 2026

      UAE Road Accident: भारतीय समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल

      November 13, 2026

      IAF Wing Commander Espionage Case: पाकिस्तानी हनी ट्रैप में फंसा भारतीय वायुसेना का अधिकारी, 3008 WhatsApp चैट से खुली पोल

      November 13, 2026

      मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित.

      November 13, 2026
    • छत्तीसगढ़

      सरकारी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू, APAR में देरी पर लगेगी रोक’ GAD ने जारी किए निर्देश

      November 13, 2026

      CG NEWS : दुबई में पकड़ा गया छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का फाइनेंशियल मैनेजर, भारत लाने की तैयारी तेज

      November 13, 2026

      CG NEWS : छत्तीसगढ़ की नई मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा

      November 13, 2026

      CG NEWS : शीतकालीन सत्र से पहले CM विष्णुदेव साय करेंगे मंत्रियों के साथ मंथन, कई फैसलों पर लगेगी मुहर

      November 13, 2026

      CG BREAKING : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद एक्शन में CBI, रायपुर में आरोपी के घर मारा छापा

      November 13, 2026
    • खेल

      ICC Calendar 2032-2035: ICC ने जारी किया 2032 से 2035 तक का संभावित क्रिकेट कैलेंडर, जानें कब होगा वर्ल्ड कप

      November 13, 2026

      Sachin Tendulkar Batography Exhibition: ‘बैटोग्राफी’ में दिखेगा मास्टर ब्लास्टर का जादुई सफर, 26 यादगार बल्लों समेत ये चीजें होंगी प्रदर्शित

      November 12, 2026

      IPL 2027: IPL 2027 में बदलेगी हार्दिक पांड्या की टीम, अब PBKS के लिए खेलेंगे स्टार ऑलराउंडर

      November 11, 2026

      Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने क्यों लिया संन्यास? विराट कोहली से हुई बातचीत ने बदल दिया फैसला

      November 10, 2026

      Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी का टेस्ट करियर खत्म, जानिए कैसा रहा उनका शानदार रिकॉर्ड

      November 7, 2026
    • टेक्नोलोजी

      Mahindra XUV 3XO CNG Launch Date: 15 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी महिंद्रा की पहली CNG SUV

      October 16, 2026

      Vivo V80 सेल भारत में शुरू: कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और शानदार लॉन्च ऑफर्स की पूरी जानकारी

      October 16, 2026

      Jeep Wrangler Whitecap Mojito Edition भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹73.55 लाख; सभी 25 यूनिट्स बिकीं

      October 16, 2026

      Lava Virat V1 5G Flipkart Price Drop: कम कीमत में बड़ा बैटरी वाला 5G फोन, जानें ऑफर्स और फीचर्स

      October 16, 2026

      Odisha Cobra Snake Bite News: कोबरा के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी, सांप के डसने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम

      October 12, 2026
    • मनोरंजन

      Ramayana Box Office Collection: दिवाली के बाद भी नहीं थमी रामायण की कमाई, दुनियाभर में 663 करोड़ का आंकड़ा पार

      November 10, 2026

      Vivek Oberoi Ramayana Movie: यश के रावण अवतार के मुरीद हुए विवेक ओबेरॉय

      November 7, 2026

      Abhishek Aishwarya Diwali Party 2026: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में छाए अभिषेक-ऐश्वर्या, एक-दूसरे पर लुटाया प्यार

      November 6, 2026

      Dia Mirza Video Controversy: प्रदूषण के खिलाफ दीया मिर्जा की अपील पर विवाद, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

      November 3, 2026

      Hina Khan: ‘मुझे नहीं पता कल क्या होगा’, हिना खान ने रॉकी से क्यों कही थी ये बात?

      November 1, 2026
    • राजनीति

      सरकारी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू, APAR में देरी पर लगेगी रोक’ GAD ने जारी किए निर्देश

      November 13, 2026

      CG NEWS : दुबई में पकड़ा गया छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का फाइनेंशियल मैनेजर, भारत लाने की तैयारी तेज

      November 13, 2026

      CG NEWS : छत्तीसगढ़ की नई मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा

      November 13, 2026

      Major statement by PM Modi: किसानों पर नहीं पड़ने दिया महंगाई का बोझ, डीजल की कीमतों पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

      November 13, 2026

      CG NEWS : शीतकालीन सत्र से पहले CM विष्णुदेव साय करेंगे मंत्रियों के साथ मंथन, कई फैसलों पर लगेगी मुहर

      November 13, 2026
    • राशिफ़ल

      Chhath Puja 2026 : नहाय-खाय से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व, जानें खरना से लेकर अर्घ्य तक की पूरी विधि

      November 13, 2026

      13 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

      November 13, 2026

      11 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

      November 11, 2026

      सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू.

      November 10, 2026

      Sonia Gandhi Autobiography: सोनिया गांधी ने खोले इंदिरा गांधी के राज, गुस्से में स्टाफ और नेताओं को देती थीं ऐसी सजा

      November 10, 2026
    • लाइफस्टाइल

      Dev Uthani Ekadashi 2026 : तुलसी विवाह में गन्ने के मंडप का क्यों है खास महत्व’ जानिए धार्मिक मान्यता

      November 12, 2026

      Sachin Tendulkar Batography Exhibition: ‘बैटोग्राफी’ में दिखेगा मास्टर ब्लास्टर का जादुई सफर, 26 यादगार बल्लों समेत ये चीजें होंगी प्रदर्शित

      November 12, 2026

      Terrorist attack on a police team in Pakistan: पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी खेल! पुलिस टीम पर घात लगाकर किया हमला, DSP समेत 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत

      November 12, 2026

      CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, न्यूनतम तापमान में होगा बदलाव

      November 12, 2026

      Kishtwar Encounter : SPO की गोली मारकर हत्या, शव बरामद: सर्विस राइफल भी गायब, आतंकी साजिश की आशंका

      November 12, 2026
    • अन्य

      मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित.

      November 13, 2026

      जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम…राज्य शासन ने 32 जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की.

      November 12, 2026

      मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात.

      November 12, 2026

      छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन…पीएम-जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन.

      November 12, 2026

      सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति… प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा.

      November 12, 2026
    Aapka NewsAapka News
    Home»अन्य»विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
    अन्य

    विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

    aapkanewsBy aapkanewsOctober 10, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Copy Link WhatsApp

    रायपुर 10 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इन प्रतिभाओं को पहचानने, तराशने और उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। राज्य सरकार इसी दिशा में योजनाबद्ध रूप से आगे बढ़ रही है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के जोरा में आयोजित सेंध लेक सिटी और इलेशियम क्लब्स की साझेदारी घोषणा एवं अनुबंध हस्ताक्षर समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में प्रस्तावित विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स क्लब की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्लब के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक श्री पुलेला गोपीचंद का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय बैडमिंटन को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनके मार्गदर्शन में अनेक खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है। नवा रायपुर में उनकी बैडमिंटन अकादमी की शुरुआत प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का निर्माण भी करते हैं। खेलों में निवेश वास्तव में हमारी युवा पीढ़ी और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य में निवेश है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार खेल अधोसंरचना के विस्तार, प्रशिक्षण सुविधाओं के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने पर विशेष ध्यान दे रही है।

    *बस्तर ओलंपिक ने बदली तस्वीर, गांवों से निकलकर मैदान तक पहुंच रहे युवा*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर ओलंपिक का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने का सशक्त मंच बना है। बस्तर ओलंपिक के पहले वर्ष में लगभग एक लाख 65 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। दूसरे वर्ष यह संख्या बढ़कर लगभग तीन लाख 91 हजार हो गई। खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी बताती है कि बस्तर के युवाओं में खेलों को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है और क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की नई धारा प्रवाहित हो रही है।

    उन्होंने कहा कि बस्तर में आज युवा बंदूक और हिंसा से दूर होकर खेल, शिक्षा, कौशल और रोजगार के माध्यम से अपने भविष्य को संवारने के लिए आगे आ रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि सुदूर गांव की प्रतिभा को भी वही अवसर और मंच मिले, जो बड़े शहरों के खिलाड़ियों को उपलब्ध हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया’ के अंतर्गत राष्ट्रीय जनजातीय खेलों का सफल आयोजन किया गया है। प्रदेश के खिलाड़ी भी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव तथा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां अपने परिश्रम और प्रतिभा से प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं।

    *खेल अधोसंरचना के विस्तार के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने खेलों के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए इस वर्ष के बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। केंद्र सरकार की ‘खेलो इंडिया’ सहित विभिन्न योजनाओं के समन्वय से प्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित की जा रही है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, आवश्यक सुविधाएं और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि छत्तीसगढ़ का प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी, चाहे वह किसी शहर से हो या सुदूर वनांचल से, संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे। प्रतिभा को अवसर से जोड़ना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है।

    *नक्सलवाद से मुक्ति के साथ बस्तर में खुल रहे विकास के नए द्वार*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता उनकी सरकार के लगभग पौने तीन वर्ष के कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है। चार दशकों से अधिक समय तक नक्सलवाद ने बस्तर सहित प्रदेश के अनेक क्षेत्रों के विकास को प्रभावित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान को निर्णायक दिशा मिली है।

    उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि इस परिवर्तन में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की जनता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्थानीय लोगों के विश्वास और सहयोग से आज उन क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, खेल और रोजगार की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘मोदी की गारंटी’ के अंतर्गत प्रदेशवासियों से किए गए वादों को पूरा करने के साथ सुशासन और विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

    *वर्ष 2047 तक 75 लाख करोड़ रुपए की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ भी विकसित राज्य बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 75 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए राज्य की प्राकृतिक संपदा और पारंपरिक सामर्थ्य के साथ नई तकनीक, आधुनिक उद्योग, सेवा क्षेत्र और मानव संसाधन के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा, वनोपज, जल संसाधन और ऊर्जा के क्षेत्र में समृद्ध है। प्रदेश के मेहनतकश लोग हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। इन सभी संभावनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए रोजगार, उद्यमिता और निवेश के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक नीति को देश और विदेश के निवेशकों से उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। हाल ही में सिंगापुर प्रवास के दौरान डेटा सेंटर, कृषि प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। लगभग 15 बड़ी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ आयोजित राउंड टेबल बैठक में निवेशकों ने छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यवसाय स्थापित करने में रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि निवेश बढ़ने से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

    *सुशासन और तकनीक से बदल रही प्रशासनिक कार्यसंस्कृति*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित प्रशासन के लिए लगातार सुधार कर रही है। सुशासन एवं अभिसरण विभाग की स्थापना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के साथ शासकीय सेवाओं के डिजिटलीकरण को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि तकनीक के माध्यम से सेवाएं अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनें तथा उनका लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुंचे।

    उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक, सशक्त युवा, आधुनिक अधोसंरचना और सुशासन विकसित छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

    वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब केवल खनिज और भारी उद्योगों तक सीमित नहीं है। राज्य में सेवा क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और आधुनिक शहरी अधोसंरचना का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। नवा रायपुर इस बदलते छत्तीसगढ़ की नई संभावनाओं का प्रमुख केंद्र बन रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के लिए लगातार प्रतिष्ठित संस्थानों का विस्तार किया जा रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान स्थापित हो रहे हैं, जबकि आईआईटी, आईआईएम, एम्स और सीपेट जैसे राष्ट्रीय संस्थान पहले से प्रदेश में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

    श्री चौधरी ने कहा कि अमरावती और हैदराबाद के बाद श्री पुलेला गोपीचंद द्वारा छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन अकादमी प्रारंभ किया जाना प्रदेश के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने ही प्रदेश में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिल सकेगा।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर में डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना की दिशा में भी काम आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ‘अंजोर’ विजन दस्तावेज को आधार बनाकर दीर्घकालिक योजना के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है।

    *विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ और सशक्त युवा पीढ़ी जरूरी : श्री पुलेला गोपीचंद*

    पद्म भूषण श्री पुलेला गोपीचंद ने छत्तीसगढ़ में मिले आत्मीय स्वागत के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर के सुव्यवस्थित और सुंदर विकास को देखकर छत्तीसगढ़ के प्रति उनकी धारणा को नई दिशा मिली है। उन्होंने इलेशियम क्लब्स की पहल को खेल, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

    श्री गोपीचंद ने कहा कि पिछले दस-बारह वर्षों में देश में खेलों के प्रति दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने वर्ष 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी राष्ट्र की प्रगति में गौरव और आत्मविश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर जब कोई भारतीय खिलाड़ी विजय प्राप्त करता है और तिरंगा ऊंचा होता है, तो इससे पूरे देश का आत्मविश्वास बढ़ता है।

    उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और साक्षरता के साथ उनके शारीरिक विकास पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। बच्चों को दौड़ने, कूदने, चढ़ने और विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। खेलों में किया गया निवेश केवल खिलाड़ियों के निर्माण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी समाज के निर्माण में योगदान देता है।

    श्री गोपीचंद ने खेल उत्कृष्टता से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए ऐसी युवा पीढ़ी की आवश्यकता है, जो शिक्षित होने के साथ स्वस्थ, सक्रिय, अनुशासित और शारीरिक रूप से सक्षम भी हो। इसलिए खेल और स्वास्थ्य को विकास की प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान दिया जाना आवश्यक है।

    इस अवसर पर श्री प्रह्लाद राय अग्रवाल, श्री दीपचंद राजलीवाल, श्री पवित्र कुमार, डॉ. हिमांशु द्विवेदी सहित अन्य अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

    aapkanews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव.
    Next Article CG NEWS : डिजिटल फसल सर्वेक्षण में अनियमितता, 5 पटवारी सस्पेंड

    Related Posts

    सरकारी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू, APAR में देरी पर लगेगी रोक’ GAD ने जारी किए निर्देश

    November 13, 2026

    CG NEWS : दुबई में पकड़ा गया छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का फाइनेंशियल मैनेजर, भारत लाने की तैयारी तेज

    November 13, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ की नई मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा

    November 13, 2026
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन…पीएम-जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन.

    November 12, 20268 Views

    सरकारी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू, APAR में देरी पर लगेगी रोक’ GAD ने जारी किए निर्देश

    November 13, 20267 Views

    CG NEWS : दुबई में पकड़ा गया छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का फाइनेंशियल मैनेजर, भारत लाने की तैयारी तेज

    November 13, 20263 Views

    सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति… प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा.

    November 12, 20262 Views

    CG NEWS : पूजा के दौरान बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 5 बच्चे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    November 13, 20261 Views
    • Contact Us
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    © 2026 AAPKA NEWS. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.