Author: aapkanews
सरकारी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू, APAR में देरी पर लगेगी रोक’ GAD ने जारी किए निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के वार्षिक मूल्यांकन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के शासकीय सेवकों के वार्षिक कार्य निष्पादन प्रतिवेदन (APAR) को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को छोड़कर राज्य के सभी शासकीय सेवकों का APAR डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से तैयार किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेह बनाना है। नए निर्देशों के तहत पदोन्नति, क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान से जुड़े मामलों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करना होगा। इससे कर्मचारियों को…
CG NEWS : दुबई में पकड़ा गया छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का फाइनेंशियल मैनेजर, भारत लाने की तैयारी तेज
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3,200 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस हाईप्रोफाइल मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल को दुबई में हिरासत में लिया गया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। अब भारतीय जांच एजेंसियां उसे वापस भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण (Extradition) की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में हैं। विकास अग्रवाल को शराब सिंडिकेट का कथित फाइनेंशियल मैनेजर बताया जा रहा है। जांच में उसकी भूमिका कमीशन की रकम के लेनदेन…
CG NEWS : छत्तीसगढ़ की नई मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान के तहत प्रारंभिक निर्वाचक नामावली यानी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कुल 1 करोड़ 90 लाख 16 हजार 768 मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे खास बात यह है कि प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक दर्ज की गई है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को ड्राफ्ट सूची में अपना नाम जांचने और…
Major statement by PM Modi: किसानों पर नहीं पड़ने दिया महंगाई का बोझ, डीजल की कीमतों पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात
Major statement by PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हितों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आने के बावजूद केंद्र सरकार ने किसानों पर इसका पूरा बोझ नहीं डाला। डीजल की कीमत में करीब 50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने की जरूरत थी, लेकिन सरकार ने केवल 7 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। बाकी 43 रुपये का बोझ सरकार खुद उठा रही है। प्रधानमंत्री ने यह बात गुरुवार को दिल्ली में आयोजित ‘किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026’ के दौरान कही। अंतरराष्ट्रीय बाजार…
CG NEWS : शीतकालीन सत्र से पहले CM विष्णुदेव साय करेंगे मंत्रियों के साथ मंथन, कई फैसलों पर लगेगी मुहर
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत और प्रशासनिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगामी 18 नवंबर 2026 को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। खासतौर पर सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट को लेकर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक को आगामी विधानसभा सत्र के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार…
Nepal road accident: छठ पूजा से पहले नेपाल में दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस
Nepal road accident: नेपाल में छठ महापर्व मनाने के लिए अपने घर लौट रहे लोगों के साथ दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। गुरुवार सुबह काठमांडू से सर्लाही जा रही यात्रियों से भरी एक माइक्रोबस अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में ड्राइवर समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह 5:45 बजे हुआ भीषण हादसा मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे नेपाल के बागमती प्रांत के मकवानपुर जिले में हुई। हादसा भीमफेदी ग्रामीण…
UAE Road Accident: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। शेख खलीफा बिन जायद स्ट्रीट पर एक बेकाबू ट्रक ने पांच ट्रकों समेत कुल 23 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में भारतीय नागरिक समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। UAE में कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह…
CG BREAKING : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद एक्शन में CBI, रायपुर में आरोपी के घर मारा छापा
CG BREAKING : रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। मामले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने राजधानी रायपुर के पॉश इलाके समता कॉलोनी में सट्टा नेटवर्क से जुड़े आरोपी मोहित सोमानी के निवास पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद महादेव सट्टा एप मामले से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। जांच…
IAF Wing Commander Espionage Case: पाकिस्तानी हनी ट्रैप में फंसा भारतीय वायुसेना का अधिकारी, 3008 WhatsApp चैट से खुली पोल
नई दिल्ली: IAF Wing Commander Espionage Case: भारतीय वायु सेना (IAF) के एक विंग कमांडर पर पाकिस्तानी जासूसों को सैन्य गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां लीक करने का गंभीर आरोप लगा है। करीब छह महीने पहले दिल्ली से गिरफ्तार किए गए इस अधिकारी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें कथित जासूसी और हनी ट्रैप से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी अधिकारी ने भारतीय वायु सेना की युद्ध योजनाओं, सैन्य ड्रोन की क्षमताओं, हथियार प्रणालियों और लड़ाकू विमानों की तैनाती से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तानी जासूसों के साथ…
ICC Calendar 2032-2035: ICC ने जारी किया 2032 से 2035 तक का संभावित क्रिकेट कैलेंडर, जानें कब होगा वर्ल्ड कप
नई दिल्ली: ICC Calendar 2032-2035: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2032 से 2035 तक के संभावित इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस चार साल के दौरान क्रिकेट फैंस को आईसीसी के कुल 6 बड़े टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे। इस शेड्यूल की शुरुआत साल 2032 में टी20 वर्ल्ड कप से होगी, जबकि 2035 में वनडे वर्ल्ड कप के साथ इसका समापन होगा। फिलहाल आईसीसी ने संभावित कैलेंडर जारी किया है और इसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आईसीसी का लक्ष्य अगले चार साल के क्रिकेट चक्र में हर साल कम से कम…
