Author: aapkanews
Xiaomi Pad 9 Pro Max: 13.3-इंच डिस्प्ले और Xring O3 चिपसेट के साथ 7 सितंबर को होगा लॉन्च
Xiaomi Pad 9 Pro Max— शाओमी ने अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट Xiaomi Pad 9 Pro Max के लॉन्च की तारीख तय कर दी है। कंपनी इसे 7 सितंबर 2026 को चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान आधिकारिक तौर पर पेश करेगी। कंपनी का दावा है कि बड़े डिस्प्ले और इन-हाउस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह डिवाइस पर्सनल कंप्यूटर (PC) के विकल्प के रूप में काम कर सकता है। Xiaomi Pad 9 Pro Max: 13.3-इंच डिस्प्ले और Xring O3 चिपसेट के साथ 7 सितंबर को होगा लॉन्च डेस्कटॉप परफॉरमेंस और Xring O3 प्रोसेसर कंपनी ने लॉन्च से पहले टैबलेट…
IPS रतनलाल डांगी की बढ़ी मुश्किलें, High Court’ ने पुलिस अधिकारियों से शपथपत्र के साथ मांगा जवाब
High Court’ बिलासपुर। निलंबित आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ महिला उत्पीड़न से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग की ओर से निर्धारित जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई। अदालत ने संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शपथपत्र के साथ जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो मामले से जुड़े ऑफिसर-इन-चार्ज को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से अदालत के समक्ष उपस्थित होना…
Chhattisgarh Holiday : लगातार 3 दिन की छुट्टी’ स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद, जानें पूरी डिटेल
Chhattisgarh Holiday : रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का शानदार अवसर बन रहा है। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश में शासकीय अवकाश रहेगा। इसके चलते सरकारी कार्यालयों के साथ कई स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इसके बाद 5 सितंबर को शिक्षक दिवस और फिर 6 सितंबर को रविवार होने के कारण विद्यार्थियों को लगातार तीन दिन राहत मिलने की संभावना है। हालांकि अलग-अलग स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में छुट्टी को लेकर स्थानीय आदेश और संस्थान की व्यवस्था अलग हो सकती है। ऐसे में विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबंधित संस्थान से छुट्टी की जानकारी की…
Mahtari Vandan Yojana : नए नियमों के साथ खुल सकता है पोर्टल, जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
Mahtari Vandan Yojana : रायपुर।’ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। योजना से अब तक छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को जोड़ने के लिए सरकार एक बार फिर आवेदन पोर्टल खोलने पर विचार कर रही है। पोर्टल खुलने के बाद नई पात्र महिलाओं को आवेदन करने का अवसर मिल सकता है। महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना…
Bhadrapad Month 2026 : श्रीकृष्ण की कृपा पाने का आसान उपाय’ भाद्रपद महीने में जरूर करें ये खास दान
Bhadrapad Month 2026 : नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भाद्रपद यानी भादो के महीने को अत्यंत पवित्र और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इसी पावन मास में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भादो के महीने में पूजा-पाठ, व्रत और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार दान करने से जीवन में सुख, शांति और…
CGPSC Exam 2026 : CGPSC में इंटरव्यू का बदला तरीका’ 608 उम्मीदवार देंगे फेसलेस साक्षात्कार, जानें क्या है नई प्रक्रिया
CGPSC Exam 2026 : रायपुर।’ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती प्रक्रिया में एक बार फिर आधुनिक और पारदर्शी व्यवस्था को अपनाया जा रहा है। CGPSC परीक्षा 2026 के तहत कुल 608 अभ्यर्थियों का फेसलेस इंटरव्यू लिया जाएगा। आयोग ने इंटरव्यू प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से इस नई व्यवस्था को दूसरी बार लागू करने का फैसला किया है। इस व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार में पहचान से जुड़ी जानकारी को सीमित रखा जाएगा, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर हो सके। दूसरी बार लागू हुई फेसलेस इंटरव्यू व्यवस्था CGPSC…
CG Weather Update : रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत विभिन्न जिलों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहीं नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 4 सितंबर से बारिश की रफ्तार पड़ सकती है धीमी मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले दिनों…
04 September 2026 Rashifal : भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
मेष राशि- हाइड्रेटेड रहें और सेल्फ-केयर पर फोकस करें। करियर और फाइनेंशियल लाइफ आज नॉर्मल रहेगी। आज आपको पॉजिटिव एटीट्यूड मेन्टेन करना चाहिए। फिटनेस पर ध्यान दें। वृषभ राशि- आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन अंत मध्यम रहेगा। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं आपके काम करने की स्पीड को धीमा कर सकती हैं। आप मनमुताबिक परिणाम प्राप्त नहीं कर सकेंगे। मिथुन राशि- खुद को और स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपके काम की सराहना होगी। कर्क राशि- तनाव से दूर रहें। नौकरीपेशा…
छत्तीसगढ़ High Court’ का बड़ा निर्णय, महिला आरक्षित पदों पर पुरुषों की नियुक्ति को माना गलत
High Court’ रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में महिला आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के लिए आरक्षित पदों को बिना किसी वैधानिक प्रावधान के पुरुष अभ्यर्थियों से भरना नियमों के अनुरूप नहीं है। हाईकोर्ट ने रायपुर नगर निगम की वर्ष 2013-14 की सहायक शिक्षक भर्ती में ओबीसी महिला वर्ग के 12 पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति को गैरकानूनी माना है। 204 सहायक शिक्षकों की भर्ती से जुड़ा मामला यह पूरा मामला रायपुर नगर निगम द्वारा सहायक शिक्षक यानी शिक्षाकर्मी वर्ग-3 (विज्ञान) के कुल 204 पदों…
CG NEWS : मेडिकल सर्टिफिकेट के नाम पर रिश्वत का आरोप, डॉक्टर का कथित VIDEO सामने आने से मचा हड़कंप
CG NEWS : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले डॉक्टर पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में डॉक्टर कथित तौर पर पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं। मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले मांगे पैसे मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के एवज में डॉक्टर ने 1 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद कथित तौर पर 500 रुपये लिए गए। इसी दौरान डॉक्टर के पैसे लेने का…
