Author: Aapka News
बच्चों के Aadhaar बायोमेट्रिक तुरंत कराएं अपडेट, अभी FREE में मिल रही सुविधा, इस तारीख तक है मौका
Aadhaar Card आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना हो या फिर किसी सरकारी योजना और सुविधा का लाभ लेना हो, कई जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। छोटे बच्चों के लिए UIDAI की ओर से बाल आधार (Baal Aadhaar) जारी किया जाता है, जो नीले रंग का होता है। जन्म से लेकर 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यह पहचान का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हालांकि, छोटे बच्चों के आधार कार्ड में केवल फोटो दर्ज होती है। इसमें उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों (आइरिस)…
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026 : किसानों के लिए बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ के 1,606 केंद्रों में धान खरीदी शुरू, 33 जिलों में बढ़ी रफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने धरमजयगढ़ पहुंचकर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की मौजूदगी में धान खरीदी अभियान का शुभारंभ किया। इस वर्ष राज्य सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने की व्यवस्था की है। धान खरीदी के बीच मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में एक अहम घोषणा भी की है। इसके तहत निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ से…
Aaj Ka Rashifal 16 November 2026: आज इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले! करियर में तरक्की और धन लाभ के बन रहे योग, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 November 2026: 16 नवंबर का दिन कई राशि वालों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर करियर, कारोबार, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलेगा। कुछ जातकों को रुके हुए कामों में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष, कर्क और सिंह राशि समेत अन्य जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भव्य आयोजन, सीएम साय और स्मृति ईरानी पहुंचे धरमजयगढ़ मेष राशि आज का दिन सामान्य…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। दशहरा मैदान में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी शामिल हुईं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खराब मौसम और घने कोहरे के कारण कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके। उनके हेलिकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल पाई, जिसके बाद उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया और जनजातीय समाज को संबोधित किया। रायगढ़ के कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर नितिन नबीन का बड़ा बयान, बोले-…
रायगढ़ के कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर नितिन नबीन का बड़ा बयान, बोले- अब भी सक्रिय हैं ‘दिमागी नक्सली’
रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लोगों से ऐसे लोगों के प्रति सतर्क रहने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग अलग-अलग संगठनों में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नबीन ने कहा कि सरकार अपने काम और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए ऐसे लोगों को जवाब देगी। नितिन नबीन रविवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें व्यक्तिगत रूप से…
कैंसर मरीजों के लिए जरूरी खबर! दवा खरीदने से पहले जांचें MRP, ज्यादा कीमत वसूलने पर यहां करें शिकायत
रायपुर। कैंसर का इलाज करा रहे मरीजों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने 137 कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों में संशोधन किया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन रेशनलाइजेशन (TMR) लागू किया है। इसके तहत इन दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) 9 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गई है। कांग्रेस के आरोपों पर CM साय का करारा पलटवार, बोले- जनजातीय समाज को हमेशा वोट बैंक समझती रही कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भी मरीजों को नई कीमतों का लाभ दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ फार्मास्यूटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेज रेगुलेटरी…
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल के बेटे से जुड़ी विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉट जब्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है। शनिवार को की गई इस कार्रवाई में करीब 61 करोड़ रुपये की संपत्ति अपने कब्जे में ली गई। कार्रवाई के बाद कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार पर ED ने नोटिस भी चस्पा कर दिया है। PM मोदी ने मेट्रो में DK शिवकुमार का खरीदा था टिकट, कर्नाटक CM ने सुनाया दिलचस्प किस्सा कॉलोनी…
कांग्रेस के आरोपों पर CM साय का करारा पलटवार, बोले- जनजातीय समाज को हमेशा वोट बैंक समझती रही कांग्रेस
रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर जनजातीय समाज के नाम पर दिखावा करने और आदिवासियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि आजादी के 79 वर्षों में लंबे समय तक केंद्र और राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन पार्टी ने जनजातीय समाज को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। PM मोदी ने मेट्रो में DK शिवकुमार का खरीदा था…
PM मोदी ने मेट्रो में DK शिवकुमार का खरीदा था टिकट, कर्नाटक CM ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की बेंगलुरु मेट्रो यात्रा का एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। मुख्यमंत्री शिवकुमार ने खुद इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि मेट्रो में सफर के दौरान उनके पास टिकट खरीदने के लिए नकदी नहीं थी। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्मार्ट कार्ड से उनका टिकट भी खरीद लिया। शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात साझा की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दोनों नेता मुस्कुराते हुए बातचीत करते नजर आए थे। U19 Asia Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तानी…
U19 Asia Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर बरसे पूर्व खिलाड़ी, बोले- ‘हम बिल्कुल जीरो हैं, हमारा सिस्टम कुछ नहीं’
U19 Asia Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में निराशा का माहौल है। अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अपनी ही टीम और क्रिकेट बोर्ड पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी तनवीर अहमद ने तो यहां तक कह दिया कि अब पाकिस्तान को भारत से बेहतर होने का दावा करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट के मौजूदा सिस्टम को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि भारत के सामने…
