Author: aapkanews
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात.
रायपुर, 12 नवंबर 2026/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान वे जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात देते हुए कुल 465 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपने इस प्रवास के दौरान 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूरे हुए 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। श्री साय मुंगेली जिले में 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास…
CG News : पटवारी आंदोलन पर सरकार का कड़ा रुख, 99 पटवारियों की सेवा में ब्रेक, 17 निलंबित’ मचा हड़कंप
CG News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच बस्तर जिला प्रशासन ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। राज्य शासन के निर्देशानुसार हड़ताल पर डटे पटवारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 99 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस (सेवा में व्यवधान) घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा 17 पटवारियों को निलंबित भी किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई है। वहीं, हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के बीच भी नाराजगी बढ़ने की संभावना है। 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे पटवारी जानकारी के मुताबिक,…
छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन…पीएम-जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन.
रायपुर, 12 नवंबर 2026/भारत की स्वतंत्रता और अस्मिता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण तथा उनके गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनजातीय गौरव दिवस अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर पूरा देश उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन कर रहा है। ज्ञात हो कि वर्ष 2021 में केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाए जाने की ऐतिहासिक…
सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति… प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा.
रायपुर, 12 नवंबर 2026/ कभी घर की बिजली जरूरतों के लिए पूरी तरह पारंपरिक विद्युत आपूर्ति पर निर्भर रहने वाले परिवार अब सूरज की रोशनी से अपनी बिजली तैयार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों को बिजली खर्च में बचत के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भी इस योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले के 327 से अधिक घरों की छतों पर सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। इन घरों में अब सूरज की किरणें केवल उजाला ही नहीं, बल्कि आर्थिक बचत और…
छोटी जोत के किसान के लिए बड़ी मदद बनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खेती में निवेश बढ़ने से आय में हुआ सुधार.
रायपुर,12 नवंबर 2026/ खेती के लिए समय पर खाद-बीज की व्यवस्था हो जाए और फसल अच्छी हो, यही हर किसान की सबसे बड़ी उम्मीद होती है। सीमित कृषि भूमि और आर्थिक संसाधनों के अभाव में कई बार किसानों को इन छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। नारायणपुर जिले के किसान श्री नरेन्द्र कुमार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कभी खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में कठिनाइयों का सामना करने वाले नरेन्द्र कुमार के जीवन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना नई उम्मीद लेकर आई है। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता…
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन. राज्य में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत.
रायपुर, 12 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027) के तहत आज 12 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचक नामावली का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित कर दिया गया है। इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निर्वाचक नामावली की प्रारूप सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही, यह सूची वोटर हेल्पलाइन (‘Voter Helpline’ ) मोबाइल ऐप और आधिकारिक वोटर पोर्टल पर भी मतदान केंद्रवार ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। *मतदाता सूची के मुख्य आँकड़े*…
छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’…छत्तीसगढ़ राज्य के 32 जिलों के 6,691 गाँवों का हो रहा है कायाकल्प.
रायपुर, 12 नवंबर 2026/ देश के जनजातीय (आदिवासी) बहुल गाँवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई केंद्र सरकार की अति-महत्वाकांक्षी पहल धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में भी विकास कार्यों को तेजी से गति मिल रही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गत 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया था। इस व्यापक योजना का मुख्य लक्ष्य देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों के 63 हजार से अधिक…
छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित.
रायपुर, 12 नवंबर 2026/ वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार, विदेश व्यापार महानिदेशालय तथा आई.टी.पी.ओ के संयुक्त तत्वावधान में आज राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रायपुर के एक निजी होटल में किया गया जिसमें ‘‘मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग’’ विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस राज्य स्तरीय कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम तथा वाणिज्यिक कर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के वर्तमान एवं संभावित निर्यातकों को भारत के विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों के तहत् उपलब्ध व्यापारिक अवसरों से…
विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ.
रायपुर, 12 नवम्बर 2026/ आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण श्री तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ एवं मैदानी स्तर पर कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कार्यपालन अभियंता (आरईएस), सहायक परियोजना अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारियों सहित योजना के अन्य अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ 12 नवंबर को ठाकुर प्यारेलाल सिंह राज्य ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में किया गया। कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर आयुक्त वीबी – जीरामजी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा…
CG Crime News : बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने पिता को जिंदा जलाने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती
CG Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। संपत्ति विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि बेटे ने पहले लोहे के हथियार से पिता पर हमला किया और फिर उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो…
