Author: aapkanews
CG Teacher Recruitment : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में नई पात्रता लागू, सिर्फ डिग्री से नहीं मिलेगी नौकरी’ TET पास होना अनिवार्य
CG Teacher Recruitment : रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब विशेष शिक्षकों की भर्ती के लिए केवल शैक्षणिक डिग्री या डिप्लोमा होना पर्याप्त नहीं होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना और भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) में वैध पंजीकरण कराना भी अनिवार्य होगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2026 में संशोधन किया है। इसके लिए 5 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई है। इस बदलाव का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले…
CG NEWS : दीपक टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ीं, पत्नी बरखा टंडन भी गिरफ्तार’ अब सक्ती में एक और आपराधिक मामला दर्ज
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के मामले में रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने पूछताछ के बाद बरखा टंडन को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर सक्ती जिले में कोयला कारोबारी से कथित ठगी के मामले में दीपक टंडन के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। एक तरफ पत्नी की गिरफ्तारी और दूसरी तरफ पति के खिलाफ नए आपराधिक मामले ने इस दंपती की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी मामले में बरखा टंडन गिरफ्तार…
Death Threat On Instagram : छत्तीसगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से मचा हड़कंप
Death Threat On Instagram : गरियाबंद।’ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। मामले को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने देवभोग थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। खास बात यह है कि इससे पहले भी उनके घर की रेकी किए जाने का मामला…
CG NEWS : यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते उठने लगीं लपटें’ हादसे का VIDEO वायरल
CG NEWS : कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती यात्री बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस के गियर बॉक्स में आग लगने के बाद केबिन में धुएं का गुबार भरने लगा। धुआं देखकर बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही बस के अंदर धुआं फैलने लगा। हालांकि, चालक की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार करीब 20 से 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात है कि इस घटना में किसी के हताहत होने…
Ganderbal Road Accident: जम्मू-कश्मीर के कंगन में बड़ा हादसा, 60 फीट नीचे गिरी टेंपो ट्रैवलर
Ganderbal Road Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सोनमर्ग से श्रीनगर लौट रही पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए, जबकि 8 पर्यटकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांदरबल के कंगन इलाके में हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में गुंड सुंबल पावर हाउस के पास हुई। टेंपो ट्रैवलर सोनमर्ग से पर्यटकों को लेकर श्रीनगर की ओर…
Gautam Adani: गौतम अडाणी के बाद कौन संभालेगा बिजनेस? इन चार लोगों पर है कारोबारी साम्राज्य की जिम्मेदारी
Gautam Adani: देश के दिग्गज उद्योगपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने अपने विशाल कारोबारी साम्राज्य की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने परिवार के चार सदस्यों को चुना है। इस सूची में उनके दोनों बेटे करण अडाणी और जीत अडाणी के अलावा दो भतीजे प्रणव अडाणी और सागर अडाणी शामिल हैं। हालांकि, इन चारों को ग्रुप की पूरी कमान कब सौंपी जाएगी, इसकी समयसीमा अभी स्पष्ट नहीं की गई है। गौतम अडाणी ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगली पीढ़ी को नेतृत्व विरासत में नहीं मिलता, बल्कि उन्हें अपनी…
Pakistan Anti Drone System: पुंछ-राजौरी के सामने पाकिस्तान की नई तैयारी, चीन और तुर्किये से ले रहा ड्रोन तकनीक
Pakistan Anti Drone System: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अपनी सैन्य रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। अब पाकिस्तानी सेना ड्रोन वॉरफेयर और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम पर विशेष ध्यान दे रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) के सामने वाले इलाकों में 50 से ज्यादा स्पेशल एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की हैं। इनमें ज्यादातर यूनिट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में लगाई गई हैं। नवंबर 2026 में ही 20 नई यूनिट तैनात किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनका मुख्य उद्देश्य भारतीय ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन की पहचान करना, उनकी गतिविधियों पर…
Chhath Puja 2026 Date : 13 नवंबर को नहाय-खाय और 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें पूरा शेड्यूल
Chhath Puja 2026 Date : नई दिल्ली। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस साल 13 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित यह चार दिवसीय पर्व देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में छठ पूजा की विशेष धूम रहती है। इस दौरान व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। छठ महापर्व में साफ-सफाई, सात्विक भोजन, पारंपरिक प्रसाद और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। चार…
IPL 2027: IPL 2027 में बदलेगी हार्दिक पांड्या की टीम, अब PBKS के लिए खेलेंगे स्टार ऑलराउंडर
IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले क्रिकेट जगत में एक बड़ी हलचल देखने को मिली है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर बड़ी ट्रेड डील हुई है। इस डील के तहत मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। वहीं, पंजाब के प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस ट्रेड को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। 18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स से जुड़े हार्दिक पांड्या मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को…
Smriti Irani CG Visit : आज छत्तीसगढ़ आएंगी स्मृति ईरानी, एयरपोर्ट से सीधे रायगढ़ के लिए होंगी रवाना, जानें पूरा शेड्यूल
Smriti Irani CG Visit : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं। प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद यह उनका दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सीधे रायगढ़ के लिए रवाना होंगी। उनके इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्मृति ईरानी का मुख्य उद्देश्य 15 नवंबर को रायगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की…
