Author: aapkanews
CG NEWS : छठ पूजा के लिए रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या, रायपुर स्टेशन से गुजरेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
CG NEWS : रायपुर। छठ महापर्व पर बिहार और पूर्वांचल स्थित अपने घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से कुल चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनमें से तीन जोड़ी ट्रेनें रायपुर होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के संचालन से छत्तीसगढ़ में रहने वाले प्रवासी मजदूरों, कारोबारियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। छठ पूजा पर यात्रियों को मिलेगी…
Arunachal Pradesh Fire Accident: अरुणाचल प्रदेश के पारसी-पारलो में आग का तांडव, महिला और 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत
Arunachal Pradesh Fire Accident: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कम से कम 24 घर आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। मृतकों में एक महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। वहीं, महिला का पति अभी भी लापता है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अरुणाचल प्रदेश आग हादसा: महिला और तीन बच्चों की मौत डिप्टी कमिश्नर चीचुंग चुखू के मुताबिक, मृतकों…
Fertilizer Subsidy 2026-27: रबी सीजन में किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, खाद सब्सिडी में 64% का इजाफा
Fertilizer Subsidy 2026-27: अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सीजन 2026-27 के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) की दरों को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले के तहत फॉस्फेटिक और पोटाशिक (P&K) उर्वरकों पर करीब 62,370.02 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर भारतीय किसानों पर पड़ने से रोकना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फैसले की जानकारी…
Dev Uthani Ekadashi 2026 : तुलसी विवाह में गन्ने के मंडप का क्यों है खास महत्व’ जानिए धार्मिक मान्यता
Dev Uthani Ekadashi 2026 : नई दिल्ली। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाता है और हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन घरों में भगवान विष्णु और माता तुलसी की विशेष पूजा की जाती है। खास बात यह…
Sachin Tendulkar Batography Exhibition: ‘बैटोग्राफी’ में दिखेगा मास्टर ब्लास्टर का जादुई सफर, 26 यादगार बल्लों समेत ये चीजें होंगी प्रदर्शित
Sachin Tendulkar Batography Exhibition: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपने शानदार क्रिकेट करियर से जुड़ी 26 खास यादों को मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के शरद पवार क्रिकेट संग्रहालय को भेंट करने जा रहे हैं। इनमें वे बल्ले भी शामिल हैं, जिनसे सचिन ने अपने 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों में से कई ऐतिहासिक शतक लगाए थे। इन बल्लों के साथ उनके हेलमेट, जर्सी और निजी नोट्स जैसी यादगार वस्तुएं भी संग्रहालय में प्रदर्शित की जाएंगी। इस विशेष प्रदर्शनी का अनावरण 16 नवंबर को एक समारोह में किया जाएगा। बैटोग्राफी प्रदर्शनी में दिखेगा सचिन का ऐतिहासिक क्रिकेट सफर इस विशेष प्रदर्शनी…
Terrorist attack on a police team in Pakistan: पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी खेल! पुलिस टीम पर घात लगाकर किया हमला, DSP समेत 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत
Terrorist attack on a police team in Pakistan: पाकिस्तान में आतंकवादियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट से सामने आया है, जहां आतंकवादियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 18 हमलावर मारे गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अवैध सोने की खनन के खिलाफ ऑपरेशन से लौट रही थी पुलिस टीम जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम इलाके में…
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, न्यूनतम तापमान में होगा बदलाव
CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड के बढ़ते असर के बीच अब मौसम में नया बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में आने वाली हवाओं की दिशा बदल गई है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ से बदली हवाओं की दिशा मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव…
Kishtwar Encounter : SPO की गोली मारकर हत्या, शव बरामद: सर्विस राइफल भी गायब, आतंकी साजिश की आशंका
Kishtwar Encounter: जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। गुरुवार तड़के दो लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए हैं। दोनों जवान बुधवार से लापता थे। उनके शव जिले के दूरदराज दच्छन इलाके से मिले हैं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात के पीछे आतंकियों का हाथ हो सकता है। मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल…
Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: काव्या मारन के हुए म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध, 11.11 को लिए सात फेरे
Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: कई महीनों से चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन (Kavya Maran) शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए। शादी के बाद अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी काव्या के साथ पहली वेडिंग फोटो शेयर की है। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलिब्रिटीज उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इस शादी को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं।…
12 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
12 November 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 12 नवंबर का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज गुरुवार का दिन है. मेष राशि- आपका मन रचनात्मक कामों में लगा रहेगा। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। पैसों की स्थिति संतुलित बनी रहेगी। परिवार और रिश्तों में मिठास रहेगी। सेहत ठीक रहेगी और…
