Author: aapkanews
CG Politics : विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखें फाइनल, दिसंबर में चार दिन चलेगा सदन, सचिवालय ने जारी की सूचना
CG Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्यों का भी संचालन किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई है। सत्र की तारीखें घोषित होने के बाद अब प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। 14 दिसंबर से शुरू…
CG Crime News : रायपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल, दो अलग-अलग हत्याओं से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
CG Crime News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध की दो सनसनीखेज वारदातों ने शहर को हिलाकर रख दिया है। पिछले 24 घंटे के भीतर हत्या के दो मामले सामने आए हैं। पहली घटना में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की सीने पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी वारदात में एक युवक का अपहरण कर गला घोंटकर उसकी जान ले ली गई। आरोपियों ने पहचान छिपाने के इरादे से शव को मेनहोल (गटर) में फेंक दिया। इतना ही नहीं, मृतक के कपड़े जलाने और उसकी बाइक नदी में फेंकने की भी…
Mahadev Online Betting App Case’ में बड़ा अपडेट, सौरभ चंद्राकर की जेल अवधि बढ़ी, ED को कोर्ट से झटका
Mahadev Online Betting App Case’ रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अब उसे निर्धारित तारीख तक जेल में रहना होगा। वहीं, सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पेश आवेदन को अदालत ने खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद महादेव सट्टा ऐप मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में…
धान खरीदी को लेकर CM Vishnudeo Sai’ का बड़ा बयान, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, देखें VIDEO
CM Vishnudeo Sai’ रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि धान खरीदी को लेकर शासन और प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री आज भोपाल दौरे के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान धान खरीदी सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उनका बयान अब चर्चा में है। 15 नवंबर से शुरू…
UP Election 2027 : ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, गठबंधन का नाम रखा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’
UP Election 2027 : लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में नया सियासी समीकरण बन गया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान किया है। इस गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया गया है। दोनों दलों ने यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गुरुवार को लखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। ओवैसी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP)…
CG NEWS : आभूषण चोरी कर जंगल में छिपा था परिवार, पुलिस ने ड्रोन से घेराबंदी कर दबोचा, भारी मात्रा में सोना जब्त
CG NEWS : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोने के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संजय मार्केट स्थित मोती ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 765.7 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। खास बात यह है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने ड्रोन की मदद ली और जंगल में उनकी तलाश की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो, ऑटो और बाइक भी जब्त कर ली है। वहीं, मामले में एक नाबालिग…
CG NEWS : तीन महीने की राहत खत्म, अमित बघेल ने किया सरेंडर’ कोर्ट परिसर में समर्थकों की भारी भीड़
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बिलासपुर हाईकोर्ट से मिली तीन महीने की अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद वह अदालत पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया के तहत आत्मसमर्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे। कोर्ट परिसर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही और पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने पर किया…
CG NEWS : होटल कारोबारी दीपक टंडन पर एक और गंभीर आरोप, भाजपा नेत्री ने लगाए 16 लाख रुपये ऐंठने के आरोप
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होटल कारोबारी दीपक अंबेडकर उर्फ दीपक टंडन से जुड़े विवादों में अब एक नया मामला सामने आया है। धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के आरोपों से घिरे दीपक टंडन पर एक बीजेपी नेत्री से करीब 16 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। इस बीच दीपक टंडन और बीजेपी नेत्री से जुड़ा एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। दीपक टंडन फिलहाल फर्जी खबरें प्रकाशित कर लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस…
CISCE Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर’ CISCE ने जारी की परीक्षा तारीखें, जानें कब से होंगे पेपर
CISCE Board Exam 2027 : रायपुर। CISCE बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं का विषयवार टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक चलेंगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होंगी और 8 अप्रैल 2027 को समाप्त होंगी। डेटशीट जारी होने के बाद अब विद्यार्थी अपनी तैयारी को विषयवार परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्थित कर…
SSR 2026: 6 करोड़ मतदाताओं को दोबारा नाम जुड़वाने का मौका, 13 राज्यों और 3 UT में आज से प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली: SSR 2026: देश के 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में आज यानी 12 नवंबर से स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, गलतियों को सुधारने और पात्र मतदाताओं को दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल होने का मौका मिलेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया 5 दिन बाद शुरू होगी। SIR के दौरान मतदाता सूची से बाहर हुए लाखों लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। दरअसल, SIR से पहले इन 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 64.57 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण के…
