नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑफिस असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में अधिकतम 50 वर्ष तक की उम्र वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया गया है।
ई-मेल के जरिए करना होगा आवेदन
NTA की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरने के बाद जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे। इसके बाद पूरा आवेदन [email protected] पर ई-मेल करना होगा।
ई-मेल की सब्जेक्ट लाइन में “Application for the post of Office Assistant (OA), NTA” लिखना अनिवार्य है। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा अभ्यर्थियों को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना जरूरी है। इसमें MS Word, MS Excel, PowerPoint, ई-मेल और इंटरनेट आधारित एप्लीकेशन पर काम करने की जानकारी शामिल है।
उम्मीदवारों के पास हिंदी और अंग्रेजी भाषा में लिखित एवं मौखिक संवाद करने की अच्छी क्षमता होनी चाहिए। कार्यालय प्रशासन, क्लेरिकल वर्क, डेटा एंट्री, फाइल मैनेजमेंट या सेक्रेटेरियल असिस्टेंस से जुड़े कार्यों का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिल सकती है।
इसके साथ ही ई-ऑफिस, डिजिटल रिकॉर्ड मैनेजमेंट और कार्यालय की नियमित प्रक्रियाओं की जानकारी भी उपयोगी होगी। उम्मीदवार में समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने, कार्यों को व्यवस्थित रखने और अलग-अलग लोगों के साथ समन्वय करने की क्षमता होनी चाहिए।
अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 50 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, ऊपरी आयु सीमा में छूट एजेंसी के निर्धारित नियमों के अनुसार दी जाएगी।
CG News: झूले पर बैठने को लेकर भिड़े युवक-युवती, सार्वजनिक स्थल पर जमकर हुआ विवाद
चयन प्रक्रिया और वेतन
ऑफिस असिस्टेंट पदों पर उम्मीदवारों का चयन आवेदन पत्रों की जांच (स्क्रूटिनी) और व्यक्तिगत बातचीत या इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
इस भर्ती के तहत कुल 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
महत्वपूर्ण लिंक: NTA भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म

